परबतसर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए धोखाधड़ी और लूट के मामलों में वांछित 1000 रुपए के ईनामी अपराधी कन्हैयालाल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और विभिन्न थानों पर डकैती, चोरी, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के कुल 12 प्रकरण दर्ज हैं।

दरअसल, दिनांक 03 मई 2024 को प्रार्थी हरीराम ने थाना परबतसर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कन्हैयालाल, राहुल पादड़ा और अन्य ने मोरेड़ स्थित आर.ओ. प्लांट पर बुलाकर सस्ती यूएसडीटी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की।
इस पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 114/2024 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। इसके अलावा आरोपी जनवरी 2025 में रींगस (सीकर) थाने के अंतर्गत रोडवेज बस में अपने साथियों के साथ लाखों रुपये लूटने के मामले में भी वांछित था।

ऋचा तोमर (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर जिनेन्द्र जैन (आर.पी.एस.), वृत्ताधिकारी मकराना भवानी सिंह (आर.पी.एस.) के सुपरविजन में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने विशेष प्रयास किए।
कड़ी मेहनत और लगातार दबिशों के बाद आरोपी कन्हैयालाल पुत्र भैरूबक्क्ष निवासी मोरेड़ (उम्र 47 वर्ष) को ग्राम मोरेड़ से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध दर्ज मामलों में आगे अनुसंधान जारी है।






