Homeनावां शहरनावां: धूमधाम से मनाई वीर तेजा व बाबा रामदेव जयंती

नावां: धूमधाम से मनाई वीर तेजा व बाबा रामदेव जयंती

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां उपखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों एवं कस्बों में मंगलवार को लोक देवता बाबा रामदेवजी एवं तेजाजी महाराज का जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

लोक देवताओं की जयंती के पावन अवसर पर मंदिरों में यज्ञ हवनादि का आयोजन कर आहुतियां देने के साथ ही मेले भरे गए। दशमी के सुअवसर पर श्रद्धालुओं ने सर्प सहित अन्य विषैले जीवों से रक्षा की कामना करते हुए तेजाजी महाराज की पूजा अर्चना की।

- विज्ञापन -image description

घर परिवार में खुशहाली की कामना को लेकर रामदेवजी महाराज की जोत जलाकर पुआ पकौड़ी का भोग लगाने के साथ ही नारियल अर्पित किए। कस्बे के गौरज चौक, नदी परिसर स्थित मंदिर व व्यास जी का बाग स्थित वीर तेजा जी के मंदिर में विशेष सजावट की गई तथा दिनभर लोगों ने दर्शन लाभ लिए।

पुराने स्टेशन, खटीक मौहल्ले सहित विभिन्न वार्डो में स्थित लोक देवता रामदेवजी व तेजाजी महाराज के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विशेष सजावट कर बाबा की जोत भी जलाई।

- Advertisement -ishan

नावां: हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

नावां: पानी की समस्या को लेकर रैली के साथ धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण

नावां: हिस्ट्रीशीटर नरेश विश्नोई के साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments