Friday, May 8, 2026
Homeचिकित्सा एवं स्वास्थ्यनावां: चिकित्सा विभाग के निर्देश पर स्कूलों में 10 व 16 वर्ष...

नावां: चिकित्सा विभाग के निर्देश पर स्कूलों में 10 व 16 वर्ष की बालिकाओं का टीकाकरण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के तहत 10 वर्ष और 16 वर्ष की बालिकाओं को टिटनेस व डिप्थीरिया की वैक्सीन लगाई जा रही है। यह विशेष टीकाकरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

इसका उद्देश्य बालिकाओं की हीमोग्लोबिन जांच और टिटनेस से सुरक्षित करना है। टीकाकरण शिविर के सुपरवाइजर सिकंदर खान व मनीष गौड़ ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने बताया कि यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाया जा रहा है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराने की अपील की।

शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नंबर 12, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नंबर 17, आदर्श विद्या मंदिर सहित अन्य विद्यालयों में शिविर आयोजित हुआ।

- Advertisement -ishan

शिविर के सुपरवाइजर मनीष गौड़, सिकंदर खान, नर्सिंग अधिकारी बंशी गुर्जर, जितेंद्र सिंगाड़िया, कमला चौधरी, भगवान चौधरी, सुनीता, सुमन वैष्णव सहित अन्य ने सहयोग किया।

इसके साथ ही आशा सहयोगियों व राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के बच्चों ने भी शिविर में टीकाकरण करने में सहयोग किया।

नावां: मारोठ की लड़कियों ने कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाई दमदार प्रदर्शन

नावां पंचायत समिति क्षेत्र में कल से सेवा शिविरों की शुरुआत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!