नावां: राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आज दिनांक 18.09.2025 को ग्राम पंचायत मूंडघसोई में ग्रामीण सेवा शिविर-2025 का सफल आयोजन किया गया।




शिविर में जिला प्रभारी प्रधान सचिव कन्हैया लाल, जिला कलक्टर महेन्द्र खडगावत, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार गुप्ता, उपखण्ड अधिकारी दिव्या सोनी, शिविर प्रभारी तहसीलदार रामेश्वर गढवाल, दीपाराम जाट, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर महेन्द्र खडगावत ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया। शिविर में सभी विभागों की ओर से सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध करवाई गई, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने का अवसर मिला।


ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान:
शिविर के दौरान राजस्व विभाग की ओर से गिरदावरी एप्प पर प्रविष्टियाँ, शुद्धिप्रकरण, बंटवारा प्रस्ताव, कुर्रेजात रिपोर्ट एवं नामांतरण जैसे कार्य संपादित किए गए। पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पट्टा वितरण एवं स्वामित्व योजना के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने पेंशन संबंधी कार्य किए, चिकित्सा विभाग ने स्वास्थ्य परामर्श एवं सेवाएँ प्रदान कीं, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान किया, जबकि बाल विकास, आयोजना, ऊर्जा तथा अन्य विभागों ने भी अपनी-अपनी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाया।
ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित इस शिविर को जनसेवा की मिसाल बताते हुए राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
डीडवाना-कुचामन पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर काटे 180 चालान, 4 वाहन जप्त
नावां: अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 5 लाख जुर्माना






