नावां। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नगर में निकाले जा रहे जुलूस के दौरान पुलिस द्वारा डीजे बंद करवाने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।


जानकारी के अनुसार – आज शुक्रवार को सुबह नगर में जुलूस की तैयारी की गई थी, जिसमें मुस्लिम धर्मावलंबियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। माहौल धार्मिक तरानों और डीजे की धुनों से गूंज रहा था।


इसी दौरान पुलिस ने डीजे को बंद करवा दिया। इस पर स्थिति गरमा गई और तनाव का वातावरण बन गया। हालात को काबू में करने के लिए तहसीलदार रामेश्वरलाल और थानाधिकारी नंदलाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर माहौल शांत करवाने की कोशिश की।

पुलिस का कहना था कि आयोजकों द्वारा जुलूस निकालने और डीजे बजाने की पूर्व में अनुमति (परमिशन) नहीं ली गई थी। पुलिस ने आयोजकों को समझाइश दी कि आवश्यक अनुमति लेने के बाद ही डीजे बजाया जा सकता है।
इसके बाद लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ “मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए।

इसी बीच वृताधिकारी अरविन्द विश्नोई इमाम चौक पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों से समझाइश की। इसके बाद डीजे के साथ जुलूस को दोबारा शुरू किया गया। वहीं, जुम्मे की नमाज आज दोपहर 03 बजे अदा की जाएगी।







