Sunday, April 19, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सहकारी कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगे लेकर काली पट्टी धारण...

कुचामन सिटी: सहकारी कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगे लेकर काली पट्टी धारण कर किया विरोध प्रदर्शन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति जयपुर के आह्वान पर कुचामन सिटी स्थित नागौर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में सभी ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापकों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

- विज्ञापन -image description
image description

कर्मचारियों ने बताया कि उनकी चार सूत्रीय मांगे अभी तक नहीं मानी गई हैं, जिसके चलते भविष्य में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।

- विज्ञापन -image description

संगठन की प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं:

  1. जिला कैडर और नियोक्ता निर्धारण – प्रदेश की ग्राम सेवा सहकारी समितियों में कार्यरत कार्मिकों के लिए जिला कैडर बनाकर नियोक्ता निर्धारण किया जाए। वर्ष 2019 में रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा कैडर ऑथोरिटी का यू.ओ. नोट जारी कर वित्त विभाग को प्रेषित किया गया था, जो अब तक लंबित है।
  2. रिक्त पदों पर नियुक्ति – बैंक में ऋण पर्यवेक्षकों के कई वर्षों से रिक्त पद हैं। रिक्त पदों पर समिति व्यवस्थापकों से शत-प्रतिशत नियुक्ति की जाए।
  3. कार्मिकों का नियमितिकरण – 10 जुलाई 2017 से पहले नियुक्त कार्मिकों के नियमितिकरण हेतु 27 जुलाई 2022 को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों जयपुर द्वारा आदेश जारी किया गया था, लेकिन कई जिलों के कर्मचारी इस प्रक्रिया से वंचित रह गए। पुनः नियमितिकरण की प्रक्रिया शुरू कर पात्र कार्मिकों को उनके आयु सीमा (18 से 40 वर्ष) के अनुसार नियमित किया जाए।
  4. सेवा नियम में संशोधन – प्रदेश की ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्मिकों के सेवा नियम 2022 में संशोधन कर कार्मिक विभाग द्वारा नई नियमावली बनाई जाए।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं की गई, तो वह अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर उतरेंगे।

कुचामन सिटी: भाजपा पार्षद ने कैबिनेट मंत्री पर लगाए आरोप, नगर परिषद घेराव की दी चेतावनी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!