कुचामन सिटी के ऐतिहासिक हौद का दरवाजा रविवार सुबह हादसे का कारण बनते-बनते बच गया। अचानक दरवाजे का चूना नीचे गिरा। संयोग से उसी समय एक बुजुर्ग व्यक्ति दरवाजे से आगे निकल चुके थे, वरना गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।




कुछ समय पहले नगर परिषद ने कुचामन के ऐतिहासिक दरवाजों के लिए सौंदर्यकरण अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत कई दरवाजों की मरम्मत और रंग-रोगन कर उनकी खूबसूरती निखारी गई थी। लेकिन हौद का दरवाजा और सूरजपोल तक यह अभियान नहीं पहुंच सका।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को हौद के दरवाजे की तुरंत सुध लेकर इसकी मरम्मत और सौंदर्यकरण कराना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके और शहर की ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।

डीडवाना: आज फिर बस और ट्रेलर की भिड़ंत, मौलासर बाईपास बना हादसों का हॉटस्पॉट






