कुचामन सिटी नगर परिषद परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर में शहरवासियों को एक ही स्थान पर कई तरह की नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में रोजमर्रा की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।


आज गुरुवार को डीडवाना-कुचामन जिला प्रभारी सचिव कन्हैयालाल स्वामी और जिला कलक्टर महेंद्र खडगावत ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से चर्चा की।


शिविर में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, नई लाइट लगाना और सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत जैसी बुनियादी सेवाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा नागरिकों को विभिन्न प्रकार के पट्टे, भवन निर्माण की मंजूरी और ट्रेड लाइसेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान एडीएम राकेश गुप्ता, एसडीएम विश्वामित्र मीणा और नगर परिषद आयुक्त देवीलाल चौधरी भी मौजूद रहे।
नावां: खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ग्रामीण बोले – हत्या हुई
कुचामन सिटी: दीपपुरा में जल जीवन मिशन विफल, ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे






