कुचामन सिटी. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कुकनवाली के प्रधानाचार्य डॉ. गोविंदलाल मंडावरिया को जयपुर के चौमू स्थित होटल एम.बी. में आयोजित समारोह में राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।


यह सम्मान मानव जन जागृति संस्थान की ओर से शॉल, प्रशस्ति पत्र, दुपट्टा और जागृति स्मारिका भेंट कर प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा सचिव श्री सुबीर कुमार गुप्ता तथा चौमू के पूर्व विधायक श्री रामलाल शर्मा रहे।
डॉ. मंडावरिया को यह सम्मान समाज हित, छात्र कल्याण, शैक्षणिक गुणवत्ता में उत्कृष्ट योगदान तथा सामाजिक बुराइयों जैसे नशा और मृत्यु भोज के उन्मूलन हेतु प्रदान किया गया।

मानव जन जागृति संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर ने कहा कि डॉ. मंडावरिया सदैव नवाचार, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रहते हैं।
कुचामन सिटी के डॉ. भंवर लाल गुगड़ को मिला नेशनल अवार्ड, दिल्ली में हुए सम्मानित






