Saturday, April 18, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी के डॉ. भंवर लाल गुगड़ को मिला नेशनल अवार्ड, दिल्ली...

कुचामन सिटी के डॉ. भंवर लाल गुगड़ को मिला नेशनल अवार्ड, दिल्ली में हुए सम्मानित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के नीति आयोग एवं मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई के सौजन्य से इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (IARDO) द्वारा संविधान क्लब ऑफ इंडिया, स्पीकर हॉल नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामन सिटी के व्याख्याता डॉ. भंवर लाल गुगड़ को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन मेमोरियल नेशनल अवार्ड (लाइफटाइम कंट्रीब्यूशन टू एजुकेशन) 2025 से सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description

डॉ. गुगड़ को यह अवार्ड पिछले 17 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान, पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा तथा शोध के क्षेत्र में 35 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित करने पर प्रदान किया गया। उन्होंने यह सम्मान दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट एवं भारत सरकार के रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र रत्न के हाथों से प्राप्त किया।

समारोह में अनुसंधान, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देशभर के विश्वविद्यालय, कॉलेज एवं स्कूल शिक्षा से जुड़े 70 शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर UN के इंटरनेट गवर्नेंस फोरम में भारत के सलाहकार रहे परमेंद्रजीत सिंह, IARDO अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित देशभर से कई शिक्षाविद एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

डीडवाना कुचामन जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने परबतसर में की अतिवृष्टि समीक्षा बैठक

कुचामन सिटी: ईद मिलादुन्नबी पर 15वां रक्तदान शिविर आयोजित, पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी रहे मौजूद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!