Saturday, May 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी के नए उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, रह चुके हैं नावां...

कुचामन सिटी के नए उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, रह चुके हैं नावां के एसडीएम

राजस्थान सरकार के प्रशासनिक फेरबदल में बड़ा बदलाव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान सरकार द्वारा सोमवार को किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कुचामन सिटी को नया उपखंड अधिकारी मिल गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

अब विश्वामित्र मीणा को कुचामन सिटी का उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे संपदा प्रबंधक, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के पद पर कार्यरत थे। इसके अतिरिक्त वे नावां में एसडीएम और तहसीलदार पद का कार्यभार भी संभाल चुके हैं।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने सुनील कुमार की जगह ली है, जिन्हें अब चुरू का उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, डीडवाना जिला डीडवाना-कुचामन रहे महेंद्र कुमार मीणा का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें उपमहानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, बाड़मेर वृत का दायित्व सौंपा गया है। उनकी जगह अब मोहनलाल खटनावलिया को डीडवाना जिला डीडवाना-कुचामन का अतिरिक्त जिला कलक्टर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले ब्यावर में अतिरिक्त जिला कलक्टर पद पर तैनात थे।

- Advertisement -ishan

साथ ही प्रशासनिक फेरबदल में मीनू वर्मा को भी स्थानांतरित किया गया है। वे वर्तमान में सहायक निदेशक, लोक सेवाएँ, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, जैसलमेर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अब उपखंड अधिकारी लाडनूं (डीडवाना-कुचामन) के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर व्यापक बदलाव किए। इस फेरबदल में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 222 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई विभागों के जिम्मेदार अफसर बदले गए हैं, वहीं जिला स्तर पर भी बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किए गए। लंबे समय से एपीओ चल रहे कुछ अधिकारियों को नई नियुक्ति दी गई है, जबकि छह से अधिक अधिकारियों के तबादला आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।

आरएएस अधिकारियों के तबादलों की पूरी सूची देखने के लिए यहाँ क्लिक करें- (PDF)

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!