Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: ईद मिलादुन्नबी पर 15वां रक्तदान शिविर आयोजित, पूर्व उप मुख्य...

कुचामन सिटी: ईद मिलादुन्नबी पर 15वां रक्तदान शिविर आयोजित, पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी रहे मौजूद

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. ईद मिलादुन्नबी यानी विश्व शांति दिवस के अवसर पर मुस्लिम एज्युकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी (रजि.) कुचामन सिटी के तत्वावधान में शुक्रवार को 15वां विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

शहर के इस्लामिया बालिका विद्यालय, गुलाबबाड़ी, होद का दरवाजा में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित शिविर में 152 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। रक्तदान कार्य राजकीय जिला चिकित्सालय ब्लड सेंटर कुचामन और श्याम ब्लड सेंटर कुचामन की टीमों ने किया।

- विज्ञापन -image description

यह शिविर मरहूम डॉ. हाजी शफी मोहम्मद राव और मरहूमा हाज्जन मुमताज बेगम राव की स्मृति में उनके सुपुत्र भामाशाह डॉ. मोहम्मद सलीम राव के सौजन्य से आयोजित हुआ।

- Advertisement -ishan

सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील कुरैशी ने कहा कि “रक्तदान को कुचामन शहर ने जिस उत्साह से अपनाया है, वह शहर की सामाजिक चेतना का प्रमाण है। आज इतने लोग रक्तदान के लिए आगे आए, यह इस बात का संदेश है कि इंसानियत जिंदा है और समाज हमेशा जरूरतमंद के साथ खड़ा है।”

सोसायटी सचिव अकीक अहमद उस्मानी ने कहा कि “पंद्रह वर्ष पूर्व इस परंपरा की शुरुआत हुई थी। उस समय कुछ गिने-चुने लोग ही जुड़ते थे, आज सैकड़ों लोग हर साल रक्तदान कर रहे हैं। यह कुचामन शहर के लिए गर्व का विषय है कि यहां सेवा और भाईचारे का पैगाम फैल रहा है।”

भामाशाह डॉ. मोहम्मद सलीम राव ने कहा कि “मेरे माता-पिता की याद में आयोजित यह शिविर कामयाब रहा। सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में हर साल सैकड़ों लोग खून देकर अंजान जिंदगियां बचाते हैं। यह मेरे माता-पिता के नाम की सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।”

शिविर में रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई के लिए राजकीय जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. शकील अहमद राव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सलीम मोहम्मद राव, कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश काबरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इशाक देवड़ा और इस्लामिक स्कॉलर बहादुर खान मौजूद रहे। सभी ने रक्तदान को परोपकार और मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया।

सोसायटी के हबीब मौलानी, सरवर तंवर, इकबाल खान, सरवर खान, आरिफ टाक, अब्दुल हामिद आरबी ने शिविर में आए सभी रक्तदाताओं का आभार जताया।

सेवाएं देने वाले कार्यकर्ता: इसरार अहमद सिद्दीकी, नदीम कुरैशी (ग्राम सेवक), प्रमोद कुमार पारीक, सुरेश कुमार, नदीम जोया, तारीफ पठान, तोसिफ कुरैशी, तारीफ भाटी, अजरा, महजबीन।

पूर्व उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी, लायंस क्लब कुचामन फोर्ट के राम काबरा और हेमराज चावला, पार्षद अयूब सोलंकी, पार्षद इकराम भाटी, पार्षद सुतेंद्र सारस्वत, अयूब शेख, युवा नेता सत्यनारायण कुमावत, शबीक उस्मानी, आरिफ खान, भंवर अली खान, सलीम मनियार, यूसुफ खान, इंतकाम अली खान, युवा नेता रफीक खान, अहमद अली खान, नरेंद्र शर्मा, अंसार अहमद सिद्दीकी, लियाकत यूसुफ खान (बबलू), मास्टर याकूब भाटी, अनवर टाक, गफूर शाह, इस्माइल शाह, मनोज भारद्वाज, जावेद टाक, सद्दीक जोया, श्रीपाल सिंह रसाल, प्रकाश मेहरड़ा, ताहा भाटी, शौकत खान, नजर मोहम्मद खान, लायंस क्लब अध्यक्ष लॉयन बाबूलाल मांधनिया, बुद्धाराम चौधरी, एडवोकेट अय्यूब अली कुरैशी शिविर में उपस्थित रहे।

शिविर में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। 25 से अधिक महिलाओं ने रक्तदान किया। सोहेल कुरैशी ने अपनी पत्नी रुबीना कुरैशी के साथ, हारून भाटी ने अपनी पत्नी जमीला बानो के साथ और इमरान खान ने भी सपत्नीक रक्तदान किया। वहीं, नदीम ने अपनी बहन रुबीना बानो के साथ रक्तदान कर समाज में मिसाल कायम की।

कुचामन सिटी: ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, गूंजे या रसूलल्लाह के नारे

डीडवाना कुचामन जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने परबतसर में की अतिवृष्टि समीक्षा बैठक

कुचामन सिटी अस्पताल पहुँचे कलक्टर और एसपी, मौलासर बाईपास हादसे में घायलों की ली जानकारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!