Wednesday, May 13, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन पुलिस ने 1.24 किलो डोडा चुरा के साथ आरोपी को किया...

कुचामन पुलिस ने 1.24 किलो डोडा चुरा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। कुचामन सिटी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 240 ग्राम डोडा चुरा जब्त कर उसे गिरफ्तार किया।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार – दिनांक 29.09.2025 को  सतपाल सिंह पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना कुचामन सिटी मय जाप्ता गश्त पर थे।

- विज्ञापन -image description

इसी दौरान उन्होंने अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु कार्रवाई करते हुए आरोपी देवी सिंह (56) पुत्र भंवर सिंह निवासी आनन्दपुरा के कब्जे से 1 किलो 240 ग्राम डोडा चुरा जप्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

यह कार्रवाई ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और  नेमीचन्द खारिया (आर.पी.एस.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अरविन्द विश्नोई (आर.पी.एस.), वृत्ताधिकारी के निकटतम सुपरविजन में की गई।

- Advertisement -ishan

टीम में सतपाल सिंह थानाधिकारी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रामदेव और कांस्टेबल रामकिशोर, जितेन्द्र, भंवरलाल, छोटूराम शामिल थे।

कुचामन सिटी: मुख्यमंत्री आवास पहुंचा प्रतिनिधि मंडल, नाबालिग अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!