Homeकुचामनसिटीकुचामन पुस्तकालय में 12 से 14 सितम्बर तक राष्ट्र भाषा हिन्दी कार्यक्रम

कुचामन पुस्तकालय में 12 से 14 सितम्बर तक राष्ट्र भाषा हिन्दी कार्यक्रम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. कुचामन पुस्तकालय में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी राष्ट्र भाषा हिन्दी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 सितम्बर से 14 सितम्बर 2025 तक पुस्तकालय सभाकक्ष में आयोजित होगा।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

जानकारी के अनुसार – कुचामन पुस्तकालय में 12 सितम्बर (शुक्रवार) को दोपहर 12:15 बजे सरस्वती पूजन, हिन्दी के प्रतिष्ठित लेखकों की पुस्तकों की प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं कक्षा 6 से 12 व स्नातक स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता होगी।

- विज्ञापन -image description

13 सितम्बर (शनिवार) को इसी समय काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें विद्यार्थी हिन्दी कवियों की रचनाओं का पाठ करेंगे। वहीं 14 सितम्बर (रविवार) को दोपहर 12:15 बजे आमंत्रित वक्ताओं और साहित्यकारों द्वारा “हमारी राष्ट्रभाषा व हिन्दी साहित्य हमारा गौरव” विषय पर उद्बोधन दिया जाएगा।

पंजीकरण व निर्देश – 

  • प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु पंजीयन 8 सितम्बर से पुस्तकाध्यक्ष कक्ष में पुस्तकालय समय (सुबह 10 से 12 बजे व शाम 4:30 से 7 बजे) में होगा।
  • प्रत्येक विद्यालय/महाविद्यालय से हिन्दी अन्ताक्षरी प्रतियोगिता में केवल 5-5 छात्र-छात्राएँ ही भाग ले सकेंगे।
  • विजेताओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
  • प्रतियोगियों के साथ अध्यापक/अध्यापिका का उपस्थित होना आवश्यक है।

कुचामन पुस्तकालय की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव 14 सितम्बर को

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments