मकराना के एक खेत में चार-पांच माह के शिशु का शव कफन में लिपटा मिला। शव के साथ केवल शरीर के कुछ हिस्से ही दिखाई दे रहे थे।


दरअसल, देशवाली ढाणी में गणपत राम के खेत की जमीन में बच्चे का शव गड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि शव को आवारा कुत्तों ने नोच दिया था। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।

पुलिस ने शव को सुरक्षित कर मोर्चरी में रखवाया, ताकि पोस्टमार्टम कराया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कुचामन सिटी: मां-बेटी ने सहायक नाजिर पर किया हमला, बकाया वसूलने पहुंचे थे घर






