नावां शहर के जाट छात्रावास में सोमवार को पूर्व विधायक रामेश्वर चौधरी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जाट समाज के लोगों ने रामेश्वर लाल चौधरी की मूर्ति को माला व साफा पहनाकर श्रद्धांजलि दी।


कार्यक्रम के दौरान साल्ट डेवलेपमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दिनेश जांदू ने छात्रावास में रहने वाली छात्राओं व समाज के लोगों को रामेश्वर चौधरी के जीवन, उनके योगदान और आदर्शों के बारे में जानकारी दी।

जयंती कार्यक्रम में श्रीराम बेनीवाल, रघुनाथ ढाका, हरदेव चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






