Tuesday, April 21, 2026
Homeक्राइम न्यूजनावां: चोरी के मामले में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

नावां: चोरी के मामले में पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी छित्तर मल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के दो प्रकरण दर्ज हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल, दिनांक 4 सितम्बर 2025 को प्रार्थी श्रवणराम पुत्र बालुराम निवासी खाखड़की ने पुलिस थाना नावांशहर में रिपोर्ट दी कि 3 सितम्बर की रात्रि को ग्राम खाखड़की स्थित उसके नमक के खारड़े पर लगे ट्यूबवेल (बोरिंग) से केबिल चोरी कर ली गई। इस रिपोर्ट पर थाना नावांशहर में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी नेमीचंद खारिया (आरपीएस) और वृताधिकारी कुचामन सिटी अरविंद विश्नोई के सुपरविजन में थाना अधिकारी नंदलाल (पु.नि.) ने टीम का गठन कर जांच शुरू की।

कस्बा नावां में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तथा आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी छित्तर मल पुत्र धन्नाराम (उम्र 45 वर्ष) निवासी बागरियों की ढाणी खाखड़की थाना नावांशहर को गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -ishan

इस कार्रवाई में थाना अधिकारी नंदलाल पु.नि., हैड कानि. शिव भगवान (15), कानि. मुकेश कुमार (1739), कानि. सोहन लाल (620) और कानि. गुंजन कुमार (588) की विशेष भूमिका रही।

नावां: राष्ट्रीय लोक अदालत में 8 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण, वसूले 1 करोड़ 26 लाख

नावां: सोलर प्लांट के नाम पर काटे लाखों पेड़, जालेश्वर महादेव मंदिर मार्ग अवरुद्ध

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!