Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में नेता प्रतिपक्ष ने की ₹1 लाख...

कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में नेता प्रतिपक्ष ने की ₹1 लाख इनाम की घोषणा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. कुचामन में कुमावत समाज की एक बालिका के अपहरण प्रकरण को लेकर शहर में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष अनिल सिंह मेड़तिया ने गुरुवार को अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा ऐलान किया।

- विज्ञापन -image description
image description

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के पास भी अपहरणकर्ता की पुख्ता सूचना होगी और वह पुलिस को उपलब्ध करवाएगा, उसे उनकी ओर से तथा मेड़तिया परिवार की तरफ से ₹1 लाख का इनाम दिया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

अनिल सिंह मेड़तिया ने कहा कि आरोपी युवक द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाना समाज के लिए गंभीर अपराध है और इसका कठोर विरोध होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पुलिस कार्रवाई कर आरोपियों को नहीं पकड़ती है तो सर्व समाज की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। दरअसल अपहरण करने वाले पर राजनीतिक संरक्षण के भी आरोप लग रहे हैं। 

- Advertisement -ishan

खबर – कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में थानाधिकारी पर जातिवाद का आरोप, IG को सौंपा पत्र

उन्होंने यह भी कहा कि कुमावत समाज पहले ही कई बार इस मामले में विरोध जता चुका है, लेकिन पुलिस की ढिलाई से समाज में आक्रोश व्याप्त है। मेड़तिया ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि अपहरणकर्ताओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में विश्वास कायम हो सके।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!