कुचामन सिटी. कुमावत भवन स्टेशन रोड पर कुमावत विकास समिति की बैठक का आयोजन आज समिति के अध्यक्ष राजकुमार फौजी की अध्यक्षता में किया गया।


बैठक में आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

समिति के अध्यक्ष राजकुमार फौजी ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन देवउठनी एकादशी, 2 नवंबर 2025 को कुमावत भवन स्टेशन रोड, कुचामन सिटी में आयोजित होगा।
बैठक में स्थल व्यवस्था, आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता तथा विभिन्न समितियों का गठन कर उनके प्रभारियों की नियुक्ति एवं कार्यों का बंटवारा किया गया। समिति के सचिव मोहन घोड़ेला ने सभी समाजबंधुओं से सम्मेलन में सहयोग करने एवं अधिक से अधिक जोड़ों का पंजीकरण करवाने का निवेदन किया।

आईटी प्रकोष्ठ प्रभारी ने जानकारी दी कि अब तक 14 जोड़ों का पंजीकरण हो चुका है तथा पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है। जो भी समाजबंधु जोड़ों का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, वे स्टेशन रोड स्थित भोमराज का स्कूल के सामने पूजा ई-मित्र पर करवा सकते हैं।
कोषाध्यक्ष राजेंद्र धूमानिया ने बताया कि सभी जोड़ों को बेडशीट, तकिया कवर, चौकी, बाजोट, छत पंखा, प्लास्टिक की टी टेबल तथा वर-वधुओं के लिए वस्त्र आदि भेंट किए जाएंगे। इस हेतु समाजबंधुओं का सहयोग उल्लेखनीय रहा। चौथी देवी पत्नी भारतराम पिपलोदा, सिंगारदानी पूजा फैंसी स्टोर मूलचंद, बाजोट हेतु भंवर बारवाल नली का बालाजी, छत पंखा हेतु दयाल मीठड़ी प्रवासी बनारस, प्लास्टिक की टी टेबल हेतु लालाराम ओस्तवाल (मानसी एल्यूमिनियम) और बंसीलाल मारवाल (सैनिक छात्रावास), वर के वस्त्र हेतु भंवरलाल कशमीवाल (जय श्री साड़ी सेंटर), तथा घोड़ी-बाजा हेतु हनुमान राम अडावनिया, ओकार राम बालोदिया, पोखर राम राजोरिया और ओमप्रकाश सालडीवाल का विशेष योगदान रहा।
आर्थिक सहयोग के रूप में सुवा मारोठिया द्वारा ₹21,000, देवीलाल राजोरिया द्वारा ₹11,000, मुकेश सिंघाटिया द्वारा ₹11,000, जगदीश मारोठिया द्वारा ₹11,000, राजूराम छापरवाल द्वारा ₹11,000, शिवराम भोभरिया द्वारा ₹5,100, सीता देवी नागा द्वारा ₹5,100 तथा हीराराम जायलवाल द्वारा ₹11,000 की राशि दी गई। बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
कुचामन सिटी: भांवता में करणी माता जन्मोत्सव पर निकलेगी झांकी, दीपोत्सव का आयोजन






