नावां पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालकर हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना स्तरीय टॉप-10 में चिन्हित आरोपी राकेश चौधरी को गिरफ्तार किया है।


आरोपी पिछले तीन माह से फरार चल रहा था। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर गाड़ी बरामद कर चुकी है।

पुलिस से हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने की कोशिश
दरअसल, दिनांक 25 मई 2025 को नरेना थाने का हिस्ट्रीशीटर व स्थाई वारन्टी गोपाल निठारवाल निवासी सामलपुरा को कांस्टेबल राजेश कुमार और कमलेश कुमार नरेना से थाने ला रहे थे। इसी दौरान गोविन्दी के पास मुकेश गुर्जर, खेताराम, गणेश जाट और अन्य दो बदमाशों ने बोलेरो कैंपर गाड़ी आगे लगाकर पुलिस की गाड़ी को रोका और स्थाई वारन्टी गोपाल निठारवाल को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। इस घटना पर पुलिस थाना नरेना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा
घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी नावांशहर नंदलाल रिणवा मय जाप्ता संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपी खेताराम, मुकेश गुर्जर और गणेश जाट को बोलेरो कैंपर सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुके थे। वहीं फरार चल रहा आरोपी राकेश चौधरी (22) निवासी त्योदा को दिनांक 22 अगस्त 2025 को पुलिस ने डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन नेमीचंद खारिया (आर.पी.एस.) के मार्गदर्शन तथा उप अधीक्षक पुलिस कुचामन सिटी अरविन्द विश्नोई (आर.पी.एस.) के सुपरविजन में, थानाधिकारी नंदलाल रिणवा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।
नावां: सालासर बालाजी के जयकारों के साथ 33 श्रद्धालुओं का संघ पैदल यात्रा पर निकला
नावां में तहसीलदार को ज्ञापन देकर रास्ता खुलवाने की मांग
ड्रग्स, नकली नोट और स्कॉर्पियो के साथ नावां पुलिस ने बीकानेर के अब तक 8 बदमाशों को किया गिरफ्तार






