Saturday, May 16, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना-कुचामन: मौलासर पुलिस ने बाइक सवार एमडीएमए तस्कर को किया गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन: मौलासर पुलिस ने बाइक सवार एमडीएमए तस्कर को किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन पुलिस मुख्यालय के मादक पदार्थों की रोकथाम अभियान के तहत मौलासर थाना पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त में 1.15 ग्राम एमडीएमए और मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया।

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल, दिनांक 08 अगस्त 2025 की रात थाना मौलासर के थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह उ.नि. मय जाप्ता रात्रिकालीन गश्त पर रवाना हुए। गश्त के दौरान मौलासर-कुचामन मेगा हाईवे पर शेखावटी स्कूल मौलासर के पास समय करीब 03:17 बजे एक मोटरसाइकिल  मौलासर कस्बे की ओर से आती दिखाई दी।

- विज्ञापन -image description

पुलिस टीम ने वाहन को रुकवाकर चालक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद हुआ। मौके पर ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (होन्डा साइन नंबर RJ37 SK 7362) भी जब्त की गई।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी मनीष (20) पुत्र सांवरमल जाट निवासी झाड़ोद रोड, मौलासर को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस थाना मौलासर में प्रकरण संख्या 108/2025, दिनांक 08.08.2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -ishan

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन,  ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी डीडवाना धरम पूनियां के सुपरविजन में की गई।

टीम सदस्य – जितेन्द्र सिंह उ.नि., थानाधिकारी, पुलिस थाना मौलासर, हैड कांस्टेबल – मोहम्मद सईद, कांस्टेबल –  हंसराज, दिनेश कुमार, सुनील।

कुचामन सिटी में किराना दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

डीडवाना कुचामन: तोषिणा में फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब सामग्री जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!