डीडवाना-कुचामन: राष्ट्रीय पैलिएटिव केयर कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए नई पहल की गई है। जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने मंगलवार को पैलिएटिव केयर वैन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।


इस मौके पर कलक्टर ने कहा कि इस सेवा से असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों को अब अपने घर के आसपास ही चिकित्सकीय परामर्श और देखभाल की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने इसे स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण अंचल तक पहुँचाने का सराहनीय कदम बताया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी ने जानकारी दी कि यह विशेष वैन जिले के विभिन्न गांवों तक जाकर मरीजों को आवश्यक उपचार और परामर्श उपलब्ध कराएगी। उनके अनुसार पैलिएटिव केयर सेवा से मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी और उन्हें इलाज के लिए बार-बार शहर नहीं आना पड़ेगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय शर्मा, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जोगेंद्र, डॉ. विकास बुडानिया सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

डीडवाना-कुचामन पुलिस पर किसका दबाव? संगीता की मौत को आत्महत्या बताने पर बोले हनुमान बेनीवाल
डीजीपी के निर्देशन में डीडवाना-कुचामन के मौलासर से साइबर सिंडिकेट गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार
डीडवाना बस स्टैंड पर युवक मिला अचेत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप






