Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में चोरी की वारदात से सनसनी, दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान...

कुचामन सिटी में चोरी की वारदात से सनसनी, दिनदहाड़े ज्वेलरी की दुकान से एक तोला सोना पार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी शहर में शनिवार दोपहर एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। आरोपी ग्राहक बनकर आया और मौका पाकर दुकान से एक तोला सोना लेकर फरार हो गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

घटना के बाद से व्यापारियों में रोष और भय का माहौल है।

- विज्ञापन -image description

पुरानी धान मंडी क्षेत्र में हुई वारदात

जानकारी के अनुसार –  चोरी की यह वारदात कुचामन सिटी के पुरानी धान मंडी क्षेत्र स्थित कलालों की गली में हुई। यहां पवन कुमार डालुका की अग्रवाल ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी की दुकान है। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान में आया और सोने के आभूषण दिखाने को कहा।

मोजे में छिपाकर ले गया सोना

दुकानदार जब उसे आभूषण दिखा रहा था, तभी आरोपी ने एक तोला सोना चुपके से उठाकर अपने मोजे में छिपा लिया। इसके बाद वह किसी बहाने से दुकान से निकल गया। कुछ देर बाद जब दुकानदार ने गहनों की गिनती की तो चोरी का पता चला।

- Advertisement -ishan

पुलिस कर रही जांच, सीसीटीवी से सुराग

सूचना मिलने पर कुचामन सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

₹6.15 लाख के चेक बाउंस मामले में आरोपी को जेल, कुचामन कोर्ट का आदेश

मंच पर भिड़े मकराना विधायक जाकिर हुसैन और पूर्व विधायक भींचर, Viral video

नगरपरिषद कार्यालय के सामने ही सड़कें बदहाल, कुचामन में विकास कार्य सवालों के घेरे में

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments