Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीमहावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी की नई कार्यकारिणी घोषित

महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी की नई कार्यकारिणी घोषित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. सबकी सेवा, सबको प्यार, जीयो और जीने दो तथा दोस्ती से सेवा के उद्देश्यों को लेकर कार्यरत संस्था महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी की 2025-27 की कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत तिवाड़ी (चन्द्रसागर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय) के सानिध्य में किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर वीर रामावतार गोयल, सचिव पद पर वीर अजीत पहाड़िया, उप सचिव पद पर वीर सम्पत बगड़िया, कोषाध्यक्ष पद पर वीर सुरेश कुमार जैन, उप कोषाध्यक्ष पद पर वीर प्रदीप गंगवाल, उपाध्यक्ष पद पर वीर अशोक गंगवाल, वीर रतनलाल मेघवाल और वीर भानुप्रकाश औदिच्य को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

- विज्ञापन -image description

इसके साथ ही संगठन मंत्री वीर कमल गौड़, प्रचार मंत्री वीर अशोक कुमार अजमेरा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में वीर सुभाष पहाड़िया, वीर जीवन सिंह, वीर कैलाश पांड्या, वीर सोहनलाल वर्मा, वीर विजयकुमार पहाड़िया शामिल हुए। चिकित्सा शिविर प्रभारी के रूप में वीर तेजकुमार बड़जात्या, वीर संदीप पांड्या और वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वीर किशोर सेवदा, वीर सुभाष गंगवाल, वीर नरेश जैन, वीर प्रदीप काला और वीर निर्मल पांड्या को चुना गया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण, जीवदया, मानव एवं राष्ट्रीय सेवा भावनाओं से शपथ दिलाकर तिलक, माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

कुचामन सिटी: गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति ने नव नियुक्त सभापति सुरेश सिखवाल का किया भव्य अभिनंदन

कुचामन में किरायेदारों ने ही कर ली चोरी, दो गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!