Sunday, May 10, 2026
Homeपरबतसरपरबतसर में जयपुर निवासी महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से...

परबतसर में जयपुर निवासी महिला का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

परबतसर उपखण्ड क्षेत्र के बाजवास गांव में पीलवा रोड स्थित एक खेत में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव पेड़ से लटका मिलने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पीलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार – मृतका की पहचान नन्छी देवी निवासी मोहनपुरा, रेनवाल (जयपुर) के रूप में हुई है। शव पेड़ से लटका हुआ देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और बाजवास अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बाद में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

- विज्ञापन -image description

पीलवा थाना पुलिस ने प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

कुचामन सिटी में ठगी करने वाले साइबर सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!