डॉ राम रतन यादव है श्री कल्याण गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जनरल सर्जरी विभाग के हेड व प्रोफेसर
नावांशहर। नावां निवासी और श्री कल्याण गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जनरल सर्जरी विभाग के हेड व प्रोफेसर डॉ रामरतन को स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर चिकित्सा शिक्षा निदेशालय जयपुर में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।




डॉक्टर यादव को यह सम्मान उनके द्वारा सीकर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने, उत्तम अकादमीक गतिविधियों का संचालन करने व सर्जिकल विभाग में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिया गया है।
यह सम्मान शासन सचिव आईएएस अंबरीश कुमार व आईएएस इक़बाल खान द्वारा दिया गया। इस अवसर पर राजस्थान की सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 13 चिकित्सक शिक्षकों को दिया गया है।

डॉ यादव को प्रशास्ती पत्र व शील्ड दिया गया। डॉ रामरतन वर्तमान में राजस्थान मेडिकल कॉउंसलिंग के सदस्य भी है व मेडिकल कॉलेज सीकर में अतिरिक्त प्रधानाचार्य का पद भी संभाल रहे है।
डॉ अशोक कुमार, प्रिंसिपल व कण्ट्रोलर, मेडिकल कॉलेज सीकर ने बताया कि डॉ रामरतन द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर व सीकर की स्थापना मे योगदान तथा नीट काउंसलिंग में भागीदारी रही है।
श्री कल्याण चिकित्सालय सीकर में डॉ यादव के निर्देशन में यूरोलोज़ी व न्यूरो सर्जरी की शुरुवात हुई है। डॉ यादव नावा के निकट पांचोता ग्राम के निवासी है व उनके पिता गुलाबचंद यादव पांचोता माध्यमिक विद्यालय में प्रधानचार्य रहे है।






