Wednesday, April 29, 2026
Homeनावां शहरखाखड़की धरना-प्रदर्शन में नावां के पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी के मंत्री विजय...

खाखड़की धरना-प्रदर्शन में नावां के पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी के मंत्री विजय सिंह और भाजपा सरकार पर तीखे वार

बोले - कुचामन को जिला मैंने बनवाया, विधायक ने हटवाया; नावां सबसे भ्रष्ट विधानसभा क्षेत्र

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: खाखड़की में सड़क को लेकर हो रहे धरना-प्रदर्शन में आज मंगलवार को पूर्व विधायक व उप-मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सरकार और मंत्री विजय सिंह को घेरा तथा कुचामन को जिला नहीं बनाए जाने पर भी नाराज़गी जताई।

- विज्ञापन -image description
image description

पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने कहा कि पिछले 24 घंटे से आप सब नावां SDM कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। आप सब प्रशासन की आंख खोलने के लिए यहाँ आए, प्रशासन ने आपकी सुनवाई नहीं की, मजबूरी में धरना-प्रदर्शन करना पड़ा टेंट लगाकर।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने कहा कि 1995 में मैं इन युवाओं की उम्र का था। जब पंचायत समिति मण्डल चुनाव लड़ने आया। उस समय वोट मांगने जाते थे, तो शाम होने से पहले वापस आ जाते थे। नहीं तो खाखड़की से आ ही नहीं सकते थे रास्ते थे ही नहीं।

खाखड़की की हमेशा उपेक्षा की गई। जनप्रतिनिधि वोट मांगने के बाद काम नहीं करवाते। आप लोगों ने मुझे MLA बनाया और पंचायत समिति सदस्य जिताया। MLA के फंड से साढ़े तीन करोड़ रुपए इस सड़क को मंजूरी दिलवाई। एक बार नहीं, दो बार इस सड़क के लिए मैंने पैसे मंजूर करवाए।

- Advertisement -ishan

लेकिन अब उस ठेकेदार की भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी के रूप में निष्ठा होने के कारण आज खाखड़की के लोगों को तकलीफ लेनी पड़ रही है।

मंत्री विजय सिंह चौधरी का नाम लिए बिना कहा कि

एक MLA और सरकार में मंत्री है, उसकी जिम्मेदारी बनती है कि ऐसी विपदा आती है तो लोगों के बीच में जाए, ठेकेदार को पाबंद करे और अधिकारियों को बोलकर तुरंत सड़क मंजूर करवाए, लेकिन कोई मतलब नहीं है खाखड़की के लोगों से।

महेंद्र चौधरी – राज नहीं होता तो काम भी नहीं होता

पिछली बार जब मैं आया, आप लोगों ने कहा कि बिजली नहीं है। आपको भी पता लगे कि राज नहीं है। अब बिजली कैसे आए? पहले अजमेर से बिजली आती थी, GSS खाखड़की में बनवाया, फिर नावा से बिजली जुड़वाई। रात 12 बजे ऊर्जा मंत्री से नियम नहीं होने पर भी GSS की घोषणा करवाई।

सरकार बदलते ही पानी की पाइप ठेकेदार ने गाँव से उठाकर ले ली। तब सरकार और ठेकेदार को कहा कि पाइप को कोई हाथ नहीं लगाएगा। मैं दिल्ली में था मुझे पता चला कि आप लोग यहाँ धरने पर हो। कल आ सकता था, लेकिन प्रोग्राम को पोस्टपोन कर आज आया। कांग्रेस आपके साथ है, जरूरत पड़ने पर प्रदेश नेतृत्व को भी आपके बीच आने को कहेंगे।

एक बच्चे की हत्या हुई है – अब मरम्मत कर रहे हैं, यह पहले भी हो सकती थी। एक गरीब परिवार के बच्चे की मौत हो गई, मुआवजे के लिए कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

सरकार पर बरसे महेंद्र चौधरी कहा कि एक नल भी नहीं लगा सके।

इस सरकार को 2 साल होने आ गए, अभी तक कोई सड़क, कोई मकान बना है या पानी का एक नल भी लगाया है? एक काम नहीं करवाया है, केवल भ्रष्टाचार का काम करवाया है। पुलिस की मौजूदगी में इनके उद्घाटन होते हैं, यह लोकतंत्र नहीं है।

अगर कोई सबसे ज्यादा भ्रष्ट विधानसभा क्षेत्र है, वह नावां है।

वोट चोरी पर बोले – आज देश के 300 MP सड़कों पर हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य MP को गिरफ्तार कर लिया। लोकतंत्र पर कुठाराघात, वोटों की चोरियां हो रही हैं। महाराष्ट्र व हरियाणा में किस तरह वोटों की चोरी कर सरकार बनाई यह राहुल गांधी ने बताया।

महेंद्र बोल – स्मार्ट मीटर नहीं लगाना, 5 गुना देना होगा।

स्मार्ट मीटर के नाम पर BJP जो करना चाह रही है, कांग्रेस उसका विरोध कर रही है। उपखंड अधिकारी से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक को कांग्रेस ज्ञापन दे चुकी है।

आप गांव वालों को भी कहना चाहूंगा कि अगर यह स्मार्ट मीटर लग गए, तो 5 गुना ज्यादा खर्चा आएगा। गांव में मीटर नहीं लगने देना, हम आपके साथ खड़े हैं।

सरकार कौन चला रहा है, कोई पता नहीं। कौन मुख्यमंत्री है, कहाँ से आ रही है पर्ची, कोई पता नहीं है। राम भरोसे सरकार चला रही है।

मैने बनाया कुचामन सिटी को जिला, विधायक ने हटवा दिया।

कुचामन के लोगों को काम करवाने के लिए बाहर जाना पड़ता था। कुचामन में 2 MLA चार-चार बार रहने के बावजूद भी तहसील नहीं बनी। मैंने बनवाई और फिर जिला कर दिया। चुनाव होने से पहले प्रक्रिया पूरी कर कुचामन को जिला बना दिया।

यह लिखा हुआ है कि यहाँ के MLA की स्वीकृति से कुचामन जिले से हटा दिया गया। आज यह हालत है कि जो जिला कुचामन होना चाहिए था, आज डीडवाना है, नावां और कुचामन का नुकसान हो रहा है।

खाखड़की ग्रामीणों का SDM कार्यालय नावां के समक्ष धरना प्रदर्शन

नावां-खाखड़की मौत बनती सड़क पर ग्रामीणों का रोष, पेचवर्क रुकवाया, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!