कुचामन सिटी. कुमावत विकास समिति के तत्वावधान में 2 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए अब तक 4 जोड़ों का पंजीकरण किया जा चुका है।


समिति के आईटी प्रभारी मनोज कुशमीवाल ने पंजीकरण किया, जिसमें समिति के सदस्य बाबूलाल जायलवाल, रामनारायण जायलवाल, और कन्हैयालाल सालडीवाल उपस्थित रहे।

कुमावत विकास समिति के अध्यक्ष राजकुमार फौजी ने बताया कि सभी जोड़ों का पंजीकरण पूजा ई-मित्र, भोमराज स्कूल के सामने, स्टेशन रोड, कुचामन में किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक अन्य जोड़े भी समय पर पंजीकरण करा सकते हैं।






