Homeकुचामनसिटीरजक धोबी महाधिवेशन दल का कुचामन सिटी में स्वागत

रजक धोबी महाधिवेशन दल का कुचामन सिटी में स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: जयपुर से पांच सदस्यीय रजक धोबी महाधिवेशन समिति दल कुचामन सिटी पहुंचा। दल ने आगामी 31 अगस्त को होने वाले महाधिवेशन सम्मान समारोह में आमंत्रण देने हेतु दौरा किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन धोबी समाज ने दल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश बारिया एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने आए हुए अतिथियों का माला पहनाकर एवं समिति का प्रतीक चिन्ह ‘उपन्ना’ पहनाकर सम्मान किया।

- विज्ञापन -image description

जयपुर से पधारे समिति सदस्यों ने कुचामन समाज की सामाजिक गतिविधियों की सराहना की और समाज के विकास कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने पूर्व में आयोजित राजस्थान धोबी महाधिवेशन में कुचामन समाज की सक्रिय भूमिका की भी प्रशंसा की और बधाई प्रेषित की।

दल ने कुचामन समाज को 31 अगस्त को होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए विशेष आमंत्रण दिया, जिस पर कुचामन समाज ने एक स्वर में कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर सागर बारिया, रामलाल बारिया, विजय भाटी, बीरजू बारिया, पिंटू भाटी, दौलत बारिया, आनंद बारिया, सुरेश बारिया, इलू बनिया सहित समाजजन उपस्थित रहे।

डीडवाना-कुचामन पुलिस पर किसका दबाव? संगीता की मौत को आत्महत्या बताने पर बोले हनुमान बेनीवाल

कुचामन सिटी के आदित्य जैन मेडिकल ऑफिसर पद पर नियुक्त, महावीर इंटरनेशनल ने किया स्वागत

डीजीपी के निर्देशन में डीडवाना-कुचामन के मौलासर से साइबर सिंडिकेट गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments