Saturday, May 9, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना: बारिश से खिजरपुरा स्कूल की दीवार गिरी, ग्रामीणों ने जताई चिंता

डीडवाना: बारिश से खिजरपुरा स्कूल की दीवार गिरी, ग्रामीणों ने जताई चिंता

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना क्षेत्र में जारी बारिश अब हादसों की वजह बनती जा रही है। खिजरपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की एक दीवार ढह गई। गनीमत रही कि उस समय स्कूल बंद था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार – शेरानी आबाद क्षेत्र के इस विद्यालय की दीवार लंबे समय से जर्जर हालत में थी। पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने दीवार को और कमजोर कर दिया जिसके चलते अचानक उसका एक हिस्सा गिर पड़ा। हादसे के बाद स्कूल परिसर के बाहर मलबा फैल गया जिससे राहगीरों को गुजरने में भी दिक्कत हो रही है।

- विज्ञापन -image description

सरकार ने झालावाड़ स्कूल मामले के बाद में राज्यभर के स्कूल भवनों की स्थिति पर रिपोर्ट तलब की थी। डीडवाना-कुचामन जिले के किन-किन विद्यालयों में मरम्मत की आवश्यकता है, इसकी सूची भी सरकार तक पहुंचाई जा चुकी है। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत कार्य कब शुरू होगा यह अब तक स्पष्ट नहीं है। उनका कहना है कि यदि लापरवाही का यही आलम रहा तो हादसों का खतरा और बढ़ेगा।

बता दें कि डीडवाना में ही रविवार को बारिश के दौरान एक मकान की दीवार गिर गई थी। इस हादसे में कोटा जिले के दो मजदूर मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। डीडवाना में बारिश के कारण मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!