कुचामनसिटी। कुचामन पुलिस ने नकबजनी का पर्दाफाश करते हुए दो किरायेदारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।


पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचन्द खारिया व वृत्ताधिकारी अरविन्द विश्नोई की सुपरविजन तथा थानाधिकारी सतपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

प्रार्थी धर्मराज खिंची ने रिपोर्ट दी थी कि उसका मकान जसोल नगर स्टेशन रोड पर है। 4 अगस्त को उसने रामदेव व महेश को किराये पर कमरा दिया था। 14 अगस्त को घर पहुंचा तो ताले टूटे मिले और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। जांच में सामने आया कि किरायेदारों ने ही चोरी की।
पुलिस ने आरोपियों महेन्द्र कुमावत निवासी नली का बालाजी और रामदेव कुमावत निवासी न्यू बस स्टेशन को गिरफ्तार कर जेवरात बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत के कारण वारदात करना कबूल किया। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मकान मालिकों से अपील की है कि किरायेदार रखने से पूर्व चरित्र सत्यापन जरूर करवाएं।






