कुचामन सिटी. निकटवर्ती कुकनवाली गांव में गौ रक्षा दल के तत्वावधान में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रामवासियों सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया।

यात्रा में बड़ी संख्या में कावड़ यात्री शामिल हुए और पूरे गांव में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।


गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया कि यह यात्रा सनातन धर्म के अनुयायियों को एकजुट करने और गौ माता के सम्मान हेतु आयोजित की गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह जलपान व विश्राम की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता अंकित शर्मा, ललित आशिवाल, प्रभुराम कुमावत, अर्जुन कंडारा, विनोद मेहरा, अर्जुन नायक, भूपेंद्र जांगिड़, प्रीतम शर्मा, हेमराज चौधरी, नितेश, मोहित, रवि, गजेंद्र, राकेश, विकास, पिंतुलाल, इरफान, कानाराम, सदाम, अरविंद सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।