Monday, April 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकरोड़ों खर्च के बावजूद कुचामन नगर परिषद सफाई सर्वेक्षण में 123वें स्थान...

करोड़ों खर्च के बावजूद कुचामन नगर परिषद सफाई सर्वेक्षण में 123वें स्थान पर, चावला बोले – यह खेदजनक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

राजस्थान राज्य के हाल ही में जारी हुए स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में कुचामन नगर परिषद को 123वीं रैंक प्राप्त हुई है, जो नगर की साफ-सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। यह स्थिति न केवल शर्मनाक है, बल्कि नगर की छवि के लिए खेदजनक भी है।

- विज्ञापन -image description
image description

नगर परिषद के उपसभापति एवं सफाई समिति अध्यक्ष हेमराज चावला ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कुचामन कस्बे की सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए नगर परिषद के स्थायी सफाईकर्मियों एवं संसाधनों के अतिरिक्त, एक निजी फर्म को 130 सफाईकर्मियों का ठेका दिया गया है। साथ ही, कचरा संग्रहण के लिए एक अन्य निजी फर्म को ट्रैक्टर सहित सफाईकर्मियों का ठेका दिया गया है। इसके अलावा, घर-घर कचरा संग्रहण हेतु वी-वॉइस कंपनी को एक और ठेका दिया गया है। इन सभी व्यवस्थाओं पर प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

चावला ने नगर परिषद के सफाई कार्यों के लिए उत्तरदायी स्थायी सफाईकर्मियों, निजी फर्मों और सफाई श्रमिकों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि सभी को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया है।

साथ ही, सफाई अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार सरकारी कार्मिकों, सफाईकर्मियों एवं निजी फर्मों की जवाबदेही तय कर नगरहित में सख्त कार्रवाई की मांग सभापति व आयुक्त से की गई है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी जिला अस्पताल का हाल, पांच डॉक्टर 10 बजे तक भी नहीं पहुंचे ओपीडी में

कुचामन सिटी में नगरपरिषद की लापरवाही से ये किसान सालों से उठा रहे हैं लाखों का नुकसान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!