Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकलक्टर ने कुचामन सिटी में ली स्वास्थ्य समिति की बैठक, अधिकारियों को...

कलक्टर ने कुचामन सिटी में ली स्वास्थ्य समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की बैठक जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर परिषद सभागार कुचामन सिटी में आयोजित हुई।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने जिले की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं जैसे टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, जिले में स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, टीबी मुक्त भारत अभियान, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति, मौसमी बीमारियों की रोकथाम इत्यादि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान उन्होंने जिले में जर्जर एवं मरम्मत योग्य स्वास्थ्य संस्थाओं की सूचना अविलंब भेजने, निर्माणाधीन संस्थाओं की गुणवत्ता जांचने, जिले में चिकित्सा विभाग से संबंधित उपकरणों की सूचना भिजवाने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में जिला कलक्टर ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने, मच्छरों की रोकथाम के लिए एंटी लार्वा एक्टिविटी में ऑयल बॉल का उपयोग करने, जीवन रक्षक एवं आवश्यक दवाओं की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -ishan

साथ ही उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दिसंबर 2025 तक समस्त पंचायतों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य अर्जित करने, समस्त प्रसव चिकित्सा संस्थानों में संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने, एनसीडी कार्यक्रम एवं एएनसी पंजीकरण में सुधार करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने सर्वाइकल कैंसर एवं 30 से अधिक उम्र के लोगों की डीएम एवं एचटीएन की स्क्रीनिंग करने, जिले में निजी चिकित्सालयों हेतु जननी सुरक्षा योजना संचालन हेतु स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने जिले में झोलाछाप चिकित्सकों पर त्वरित कार्रवाई करने, निजी लैब एवं मेडिकल स्टोर की जांच करने तथा मां वाउचर योजना सहित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता, उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी सहित उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त खंडों से खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला एवं उपजिला चिकित्सालय से प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी उपस्थित रहे।

कुचामन अस्पताल रोड पर जाम की स्थिति, प्राइवेट अस्पतालों में पार्किंग व्यवस्था नहीं

कलक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने कुचामन सिटी में जांच कर एक्सपायर सामग्री नष्ट की

कुचामन सिटी: हरियाजून में 15 साल से खंडहर विद्यालय बना खतरा, ग्राहक पंचायत ने कलक्टर को अवगत कराया

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!