Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुचामन और नावां में हुआ योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुचामन और नावां में हुआ योगाभ्यास

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर परिषद कुचामन सिटी के तत्वावधान में डूंगरी वाले बालाजी एवं नली के बालाजी के सभा हॉल में भव्य योग शिविरों का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description
कुचामन के डूंगरी वाले बालाजी मंदिर परिसर में योगाभ्यास करते नागरिक।

शिविरों में नागरिकों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी, नगर परिषद प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुनील चौधरी, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या, उपसभापति हेमराज चावला, सीडीपीओ रामकुमार, शिक्षा अधिकारी दिनेश चौधरी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया और नियमित योग के लाभों के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद योगाभ्यास सत्र आयोजित हुआ। समापन पर उपखंड अधिकारी द्वारा सभी को नियमित योग अपनाने और उसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया गया।

- Advertisement -ishan

पगल्या वाले बाबा धाम में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब

नावां में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार की सुबह पगल्या वाले बाबा धाम परिसर में आयोजित योग शिविर में हर आयु वर्ग के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। योगाभ्यास का संचालन पतंजलि योग समिति के तहसील प्रभारी प्रीतम जोशी ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन कराए और उनके लाभों की जानकारी दी।

नावां में योग का प्रशिक्षण देते योग शिक्षक प्रीतम जोशी।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 6 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश से हुआ, जिसके बाद एसडीएम जीतू कुलहरी, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल, थानाधिकारी नन्दलाल चौधरी और आयुष विभाग के अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।

योगाभ्यास में सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, बच्चे, महिलाएं और आमजन शामिल हुए।

समापन पर नावां उपखंड अधिकारी जीतू कुलहरी ने सभी को संकल्प दिलाया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें केवल योग दिवस के दिन ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए, क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त उपखंड क्षेत्र के पांचोता, राजलिया, मुआना, भगवानपुरा, भूणी, गोविन्दी, खारडिया, खाखड़की सहित कई ग्रामों में भी सरपंचों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से योग शिविर आयोजित हुए।

नावां सिटी: रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से परेशान आमजन व नमक उद्यमी

कुचामनसिटी : बारिश से नमक के खारडे में भरा पानी, किसानों के खिले चेहरे

गैंगस्टर आनंदपाल सिंह पर बनी फिल्म टाइगर ऑफ राजस्थान कल होगी रिलीज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!