Tuesday, May 5, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में नवीन वेदी शिलान्यास एवं विश्व शांति महायज्ञ संपन्न

कुचामन सिटी में नवीन वेदी शिलान्यास एवं विश्व शांति महायज्ञ संपन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. दिगंबर जैन नागौरी मंदिर ट्रस्ट, पुरानी धान मंडी, कुचामन सिटी द्वारा मंदिर जीर्णोद्धार के अंतर्गत नवीन वेदी शिलान्यास एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस पावन अवसर पर श्रावक-श्राविकाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

- विज्ञापन -image description

समारोह की अध्यक्षता विनोद झांझरी व संजय सेठी लिचाणा ने की। उन्होंने बताया कि चार नवीन वेदियों के निर्माण का शिलान्यास जैन समाज के विभिन्न गणमान्य परिवारों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसमें प्रमुख रूप से श्रावकश्रेष्ठी रामेश्वरलाल-तिलकाश देवी, सुशील-भारती गंगवाल (लादड़िया), विनोदकुमार-संतोष, सुमित-विपुल गंगवाल, सुमेरमल-सुमनदेवी, पुष्पा देवी पाटोदी (आरके मार्बल), सुशीला जी पाटनी परिवार, दिलीप कुमार-सुशीला देवी,  अशोककुमार-विजयकुमार सेठी परिवार शामिल रहे।

प्रतिष्ठाचार्य अमित भैया (वास्तु विशेषज्ञ, इंदौर) के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः मंगलाष्टक, दिग्बंधन, सकलीकरण, अभिषेक, शांतिधारा, नियमित पूजन एवं यंत्र पूजन से हुई। इसके पश्चात विश्व शांति महायज्ञ के साथ विधिवत वेदी शिलान्यास सम्पन्न हुआ।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर स्व. उमरादेवी-पाटोदी भवन का भी शिलान्यास किया गया, जिसे आरके मार्बल की श्राविका शिरोमणि सुशीला पाटनी एवं पाटोदी परिवार के सदस्यों द्वारा संपन्न किया गया।

महायज्ञ व पूजन में सुमेरमल, विमल चंद, कैलाश चंद, अशोक कुमार, नरेश कुमार, अभिषेक, पूर्णमल, संजय, संदीप, अमित आदि ने सहयोग किया।

शिलान्यास समारोह में ईटानगर, जयपुर, किशनगढ़ मीठड़ी सहित आसपास के गांवों से श्रावक-श्राविकाएं पहुंचे। नथमल गंगवाल, लालचंद, संतोष कुमार, विमलचंद, देवेंद्र, विकास, पहाड़िया, अशोक झांझरी, अशोक, सुरेश जैन, सोभागमल गंगवाल, किरण, उषा झांझरी, रीमा सेठी सहित जैन समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।

कुचामन सिटी पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री, बड़ी मात्रा में सामग्री और वाहन जब्त

कुचामन सिटी में राजपूत समाज ने निकाली दलित दूल्हे की बिंदोरी, दी एकता की मिसाल

कुचामन सिटी में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत ट्रांसफॉर्मर के पास सफाई की गई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!