Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में घर-घर जाकर आमजन को दी सीवरेज परियोजना की जानकारी

कुचामन सिटी में घर-घर जाकर आमजन को दी सीवरेज परियोजना की जानकारी

सीवरेज और जलप्रदाय योजना को लेकर किया जागरूक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के तहत शहर में सीवरेज एवं जलप्रदाय योजना को लेकर सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई (CAP) द्वारा गुरुवार को खान मोहल्ला क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान आमजन को घर-घर जाकर पम्पलेट्स वितरित किए गए और परियोजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम का संचालन अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के निर्देशन, अधिशाषी अभियंता राजकुमार मीना के मार्गदर्शन एवं सहायक अभियंता अनिल सैनी के सहयोग से किया गया। इस दौरान CAP के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह, कैप की सविता शर्मा एवं एल एंड टी के प्रतिनिधि किशन सिंह मौजूद रहे।

सीवरेज योजना से होंगे कई लाभ…

सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने स्थानीय नागरिकों को बताया कि वर्तमान में सीवरेज कार्य प्रगति पर है और इससे भविष्य में आमजन को बड़े लाभ मिलेंगे। उन्होंने बताया कि शौचालय, स्नानघर और रसोई का उपयोग किया गया जल इस सीवरेज प्रणाली के माध्यम से सुरक्षित तरीके से निस्तारित होगा। बरसात का पानी इस प्रणाली में नहीं जाएगा, जिससे नालियों में बहने वाली गंदगी, बदबू और सड़न जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। इसके चलते शहर का वातावरण अधिक साफ-सुथरा, स्वच्छ और सुंदर बनेगा।

- Advertisement -ishan

देवेन्द्र सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य के दौरान कुछ समय के लिए असुविधा हो सकती है, लेकिन परियोजना पूर्ण होने के बाद स्वच्छता और स्वास्थ्य में व्यापक सुधार होगा। उन्होंने आमजन से सकारात्मक सहयोग की अपील की।

जलप्रदाय योजना…पर्याप्त व प्रेशरयुक्त जल आपूर्ति

कैप की प्रतिनिधि सविता शर्मा ने लोगों को नई जलप्रदाय योजना की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के पूर्ण होने के बाद पूरे शहर को पर्याप्त मात्रा में पानी उचित प्रेशर के साथ मिलेगा। सविता शर्मा ने जल संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि जल को बर्बाद न करें और आवश्यकता अनुसार ही उपयोग करें।

उन्होंने कहा कि“पानी की एक-एक बूंद बचाना आज की जरूरत है। जल ही जीवन है और आज की बचत कल का भविष्य है।”

कार्यस्थल पर सुरक्षा की अपील

एल एंड टी के प्रतिनिधि किशन सिंह ने आमजन से कार्यस्थल के पास सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से छोटे बच्चों को निर्माण स्थल से दूर रखने का आग्रह किया, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

टोल फ्री नंबर से दर्ज करवा सकते हैं सुझाव-शिकायत

कार्यक्रम के दौरान टोल फ्री नंबर 1800-121-9400 की भी जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से आमजन इस परियोजना से संबंधित कोई भी सुझाव या शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

इस जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य नागरिकों को परियोजना के लाभों से अवगत कराना और निर्माण कार्यों में सक्रिय जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में स्थानीय लोग सक्रिय रूप से जुड़े और जानकारी प्राप्त कर परियोजना को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कुचामन न्यूज़: आसपुरा रोड पर जलभराव से लोग परेशान

कुचामन न्यूज: आमजन को परियोजना के लाभ बताकर किया जागरूक

कुचामन न्यूज: नाबालिग बच्ची का अपहरण कर रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments