Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पूर्व उप मुख्य सचेतक एवं विधायक महेंद्र चौधरी का जन्म...

कुचामन सिटी: पूर्व उप मुख्य सचेतक एवं विधायक महेंद्र चौधरी का जन्म दिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पूर्व उप मुख्य सचेतक एवं विधायक  महेंद्र चौधरी का जन्म दिवस नगर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सादगीपूर्ण ढंग से सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपना घर आश्रम पहुंचे और अपने हाथों से प्रभु जी को भोजन करवाया। साथ ही सभी ने पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- विज्ञापन -image description

कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी का राजनीतिक जीवन सदैव असहाय, गरीब एवं भूखे व्यक्तियों की सेवा को समर्पित रहा है। वे हमेशा कहते हैं कि जरूरतमंदों की सेवा ही भगवान की सेवा होती है, और इसी भावना को ध्यान में रखते हुए उनका यह जन्म दिवस प्रभु सेवा को समर्पित किया गया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शेरखान, ब्लॉक अध्यक्ष (कुचामन) भंवर अली खान, नावां ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह खारिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत, नगर परिषद उपसभापति हेमराज चावला, पार्षद जवाना राम मोहनपुरिया, पार्षद प्रतिनिधि नासिर मोहम्मद, शंकर मोहनपुरिया, युवा नेता गजेंद्र कासोटिया, इमरान लीलगर, भागुराम बुगालिया, ओबीसी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सेन, वरिष्ठ कांग्रेसी दुर्गाराम चौधरी, रामनिवास फौजी, पूर्व रेलवे अधीक्षक किशोर सिंह चावड़िया, मजीद कुरेशी, मुन्ना राम महला फौजी, शिक्षक नेता छिद्धी सिंह रावत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने सेवा कार्यों के माध्यम से पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कुचामन सिटी: ट्राइडेंट के 15 छात्रों का एक साथ दुबई में जॉब के लिए चयन

कुचामन सिटी में खुला मारवाड़ का एकमात्र सैनिक स्कूल

कुचामन सिटी में भारतीय संगीत सदन के समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की 40 दिन की मेहनत लाई रंग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!