Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीमौलासर पुलिस ने अपहरण हुई नाबालिग को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

मौलासर पुलिस ने अपहरण हुई नाबालिग को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना – कुचामन जिले के मौलासर क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के अपहरण की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजपाल मेघवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में शामिल कर दिया है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नागौर हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में की गई।

- विज्ञापन -image description

दरअसल,10 अप्रैल को मौलासर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में लिखित रिपोर्ट दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले आसपास व रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में स्कूल जाकर जानकारी ली गई, तो पता चला कि उस दिन स्कूल में छुट्टी थी।

परिजनों की आशंका पर पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया और बालिका के अपहरण की संभावना को ध्यान में रखते हुए अपहरण का प्रकरण दर्ज किया।

- Advertisement -ishan

जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देश पर मौलासर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने साइबर तकनीकी सहायता व मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर त्वरित जांच शुरू की।

पुलिस की यह टीम सतत प्रयासों के बाद अपहर्ता नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में सफल रही। बालिका से पूछताछ के बाद मामले में संलिप्त आरोपी राजपाल मेघवाल निवासी खाजूवाला, जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने जताई सराहना

एसपी हनुमान प्रसाद मीणा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने पर उन्होंने थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह व उनकी टीम की सराहना की है।

कुचामन न्यूज़: आसपुरा रोड पर जलभराव से लोग परेशान

कुचामन न्यूज : कुचामन में देर रात कार पलटने से लगी आग, एक की मौत 2 घायल

कुचामन न्यूज: मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, पांच गांवों में पेयजल सप्लाई बंद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!