Friday, April 24, 2026
Homeनमक उद्योग/साम्भर झीलनावां सिटी: रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से परेशान आमजन व नमक उद्यमी

नावां सिटी: रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से परेशान आमजन व नमक उद्यमी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी: शहर के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 2 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण नमक उद्यमियों और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य के बाद मलबा नमक औद्योगिक इकाइयों और प्लेटफॉर्म के बीच बने रास्ते में डाल दिया गया, जिससे यह रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

- विज्ञापन -image description

मलबा जमा होने के कारण अब उस रास्ते से दुपहिया वाहन तो दूर, पैदल चलना भी संभव नहीं है। इस मार्ग के बंद होने से नमक श्रमिकों और आमजन को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नमक औद्योगिक इकाइयों के संचालकों ने कई बार ठेकेदार से मलबा हटवाने की मांग की, लेकिन ठेकेदार द्वारा लगातार इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।

- Advertisement -ishan

स्थानीय लोगों ने रेलवे अधिकारियों से भी अपील की है कि मलबा हटाकर मार्ग को चालू करवाया जाए, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इस कारण नमक उद्यमी स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। रास्ता मौजूद होने के बावजूद लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नावां सिटी: वर्षा से नमक उत्पादन ठप, इस वर्ष 40 फीसदी कम हुआ स्टॉक

नावां सिटी में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, दो वाहन सीज, 83 हजार के चालान

नावां सिटी के पांचोता में जारी वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!