Friday, May 1, 2026
Homeनावां शहरनावां सिटी: कांसेडा गांव की बावड़ी में लोगों ने किया श्रमदान

नावां सिटी: कांसेडा गांव की बावड़ी में लोगों ने किया श्रमदान

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत किया कार्य व वृक्षारोपण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां के निकटवर्ती ग्राम कांसेडा में रविवार को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पुरातन बावड़ी की सफाई एवं वृक्षारोपण का कार्य भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात के जिला संगठन प्रभारी अशोक सैनी और जिला अध्यक्ष सुनीता महेश्वरी के आतिथ्य में किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कांसेडा गांव में 300 साल पुरानी बावड़ी गांव के मध्य बनी हुई है, जो लंबे समय से बंद और कचरे से भरी हुई थी। जिसकी साफ-सफाई ग्राम पंचायत के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई और पानी के भराव के लिए तैयार किया गया। इसके साथ ही बावड़ी के आसपास के क्षेत्र में खेजड़ी और नीम के पेड़ लगाकर वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कांसेडा द्वारा किया गया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मकराना के पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया, जिला महामंत्री गोविंद कुमावत, नवनीत गौड़, खारड़िया सरपंच भंवरी देवी एवं सरपंच प्रतिनिधि दयाल राम कुमावत, उप सरपंच राम सिंह, पंचायत समिति सदस्य कानाराम कुमावत, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम प्रताप सिंह राठौड़, मीठड़ी मंडल अध्यक्ष हनुमान राम कुमावत, मारोठ मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल माली, नावां शहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश योगी, मकराना विधानसभा संयोजक विनय सिंह नाथावत, विजेंद्र सिंह भावता सहित कांसेडा गांव के गणमान्य पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

नावां सिटी: ओवरलोड नमक ट्रक ने ली दो युवकों की जान

नावां में करंट लगने से दंपत्ति की मौत, अस्पताल में उमड़ा कुमावत समाज

नावां विधानसभा को मिली 25 सड़कों की सौगात, 15 करोड़ की स्वीकृति

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!