Thursday, April 30, 2026
Homeनावां शहरनावां सिटी: ओवरलोड नमक ट्रक ने ली दो युवकों की जान

नावां सिटी: ओवरलोड नमक ट्रक ने ली दो युवकों की जान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां के निकटवर्ती ग्राम राजास में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

- विज्ञापन -image description
image description

यह हादसा उस समय हुआ जब जयपुर से जायल की ओर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवक नमक से ओवरलोड एक ट्रेलर से टकरा गए।

- विज्ञापन -image description

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर पलट गया और सड़क पर चारों ओर नमक के कट्टे बिखर गए। सूचना मिलते ही नावां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नावां उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर मोर्चरी में रखवाया। मृतकों की पहचान जायल तहसील के ग्राम पिंडिया निवासी 27 वर्षीय दीपक शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा और 25 वर्षीय मुकेश सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक जयपुर में एक होटल में साथ काम करते थे और बचपन से घनिष्ठ मित्र थे।

- Advertisement -ishan

शनिवार रात मुकेश को सूचना मिली कि उसके दादा की तबीयत बिगड़ गई है, जिस पर वह दीपक के साथ मोटरसाइकिल से गांव के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में नावां के पास राजास गांव में सामने से आ रहे तेज रफ्तार नमक से भरे ट्रेलर से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद डॉ. गोपाल ढाका की देखरेख में पोस्टमार्टम कर शवों को परिजनों को सौंपा गया। इस हादसे के बाद एक बार फिर क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नमक मंडी से रोजाना सैकड़ों ट्रक ओवरलोड नमक लेकर निकलते हैं, लेकिन परिवहन विभाग की अनदेखी और मिलीभगत के चलते इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हादसे के बाद गांव पिंडिया में शोक की लहर है।

कुचामन से नारायणपुरा हाइवे बना एक्सीडेंट जॉन, आए दिन हो रहे हादसे

नावां विधानसभा को मिली 25 सड़कों की सौगात, 15 करोड़ की स्वीकृति

कुचामन सिटी के कॉलेज संचालक सहित तीन गिरफ्तार, फर्जी कॉलेज से उठाई 23 लाख की छात्रवृत्ति

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!