Tuesday, April 14, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत ट्रांसफॉर्मर के...

कुचामन सिटी में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत ट्रांसफॉर्मर के पास सफाई की गई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत आज 6 जून 2025 को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों का क्रियान्वयन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अभियान के तहत उपखंड क्षेत्र में स्थित विद्युत तंत्र/ट्रांसफॉर्मर के आसपास सफाई का कार्य किया गया।

- विज्ञापन -image description

यह कार्यक्रम एफ.आर. मीना (अधीक्षण अभियंता, वृत्त डीडवाना-कुचामन) के निर्देशन में आयोजित हुआ। उनके साथ बी.एल. चौधरी (अधिशाषी अभियंता), एस.के. यादव (सहायक अभियंता), ओ.पी. जांगू (कनिष्ठ अभियंता) और अशोक कुमार सहित कई निगम कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस दौरान बूडसू रोड से लेकर अहिंसा सर्किल और स्टेशन रोड बाईपास गेट तक स्थापित विद्युत ट्रांसफॉर्मर्स के आस-पास सफाई की गई। साथ ही निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों को निगम अधीनस्थ परिसरों में नियमित स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित और जागरूक किया।

- Advertisement -ishan

इस अभियान के माध्यम से न केवल सार्वजनिक स्थलों की सफाई सुनिश्चित की जा रही है, बल्कि आमजन को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कुचामन सिटी में मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने किया वाटिका का लोकार्पण एवं पौधरोपण

प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी कल कुचामन में करेंगे वृक्षारोपण और वाटिका लोकार्पण

राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय कुचामन सिटी का प्रभारी सचिव ने किया औचक निरीक्षण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!