Sunday, April 19, 2026
Homemakranaमकराना सिटी में 21 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी...

मकराना सिटी में 21 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मकराना उपखंड के रानी गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 21 वर्षीय विवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

- विज्ञापन -image description
image description

घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार, रानी गांव निवासी अलका (उम्र 21 वर्ष) पत्नी सहीराम ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत उसे फंदे से उतारकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद विवाहिता को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -ishan

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों से भी मौत के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच उपखंड अधिकारी मकराना द्वारा की जा रही है।

कुचामन सिटी SDM के निर्देश पर आग उगलती सड़क की जांच करने पहुंचे आयुक्त

परबतसर न्यूज: शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज

कुचामन सिटी: जेल से फिर गैंगस्टर आदित्य जैन की गिरफ्तारी, फल व्यापारी को दी धमकी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!