Sunday, April 19, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में भाजपा की कार्यशाला, तिरंगा यात्रा और अहिल्याबाई अभियान पर...

कुचामन सिटी में भाजपा की कार्यशाला, तिरंगा यात्रा और अहिल्याबाई अभियान पर मंथन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज सुबह करणी फोर्ट होटल, कुचामन सिटी में तिरंगा यात्रा अभियान एवं पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर जयंती वर्ष अभियान की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

 

- विज्ञापन -image description

यह कार्यशाला भाजपा नागौर देहात (डीडवाना-कुचामन) जिले की आगामी रणनीति और तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

- Advertisement -ishan

कार्यशाला में तिरंगा यात्रा अभियान के प्रदेश सह संयोजक मोतीलाल मीणा ने विषय प्रस्तुत करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और वीरता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना के इस गौरवपूर्ण योगदान को नमन करने के उद्देश्य से तिरंगा अभियान समाज और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।

मोतीलाल मीणा ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण के तहत 20 मई को डीडवाना में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन होगा, जिसमें जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता दुपहिया और चौपहिया वाहनों के साथ भाग लेंगे। उन्होंने मंडलवार कार्यकर्ताओं से लक्ष्य की जानकारी भी प्राप्त की।

इस अवसर पर अहिल्याबाई होलकर अभियान के संभाग सह संयोजक पुखराज पहाड़िया ने कहा कि अहिल्याबाई एक धर्म परायण, विदुषी और जनकल्याणकारी रानी थीं। उन्होंने देशभर में तीर्थ स्थलों का पुनरुद्धार करवाया और अनेक निर्माण कार्य कराए। उनके अद्भुत योगदान के कारण उन्हें पुण्यश्लोक की उपाधि दी गई। उनके 300वें जयंती वर्ष को जन-जन तक पहुँचाने के लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिले के हर मंडल में भी इस अवसर पर आयोजन होंगे।

कार्यशाला को संबोधित करने वालों में जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह ओडिंट, राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, पूर्व विधायक एवं तिरंगा अभियान के जिला संयोजक मानसिंह किनसरिया, पूर्व विधायक रूपाराम मुरावतिया, डीडवाना विधायक प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह जोधा, अहिल्याबाई अभियान के जिला संयोजक पवन टाक, कर्नल नंद किशोर ढाका प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री नवनील गौड़ ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री बुद्धाराम गरवा, गोविंद कुमावत, तिरंगा अभियान के जिला सह संयोजक मूलचंद बागड़ा, गुड्डू सैनी, अहिल्याबाई अभियान के जिला सह संयोजक डॉ. राजाराम प्रजापति, अंजना शर्मा, सभी जिला पदाधिकारी, तिरंगा अभियान और अहिल्याबाई अभियान से जुड़े मंडल एवं विधानसभा स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी में लोगों की शिकायत पर निजी अस्पताल चला रहे सरकारी डॉक्टरों को नोटिस

डीडवाना-कुचामन जिले में खुलेंगी नई राशन की दुकानें; आवेदन करें

मकराना न्यूज: सांसद हनुमान बेनीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!