Thursday, April 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में गौवंश पर क्रूरता के खिलाफ सर्व समाज का थाने के...

कुचामन में गौवंश पर क्रूरता के खिलाफ सर्व समाज का थाने के बाहर धरना

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: शहर में गौवंश पर अमानवीयता की घटना के विरोध में आज रविवार से सर्व समाज ने कुचामन पुलिस थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

- विज्ञापन -image description
image description

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गौवंश पर तेजाब डालने की गंभीर घटना के बावजूद अब तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

- विज्ञापन -image description

इस घटना के खिलाफ 15 मार्च को राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता के चलते आज सर्व समाज के लोग और गौ रक्षक दल के सदस्य पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

धरने की अगुवाई अंकित शर्मा और गौ रक्षक दल के सदस्यों ने की, जिसमें सर्व समाज एकता फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार सावर मित्तल डीडवाना भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जय गौ माता के नारों के साथ आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

- Advertisement -ishan

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो यह आंदोलन और तेज होगा।

पूरा मामला:

12 मार्च 2025 की रात करीब 10 से 15 निराश्रित गौवंश पर तेजाब डाला गया, जिससे उनकी त्वचा बुरी तरह झुलस गई।

यह हृदयविदारक दृश्य देख स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कुचामन में पिछले कुछ महीनों से ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन अब तक किसी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

25 सितंबर 2024 को भी एक युवक को सीसीटीवी कैमरे में गौवंश के शरीर पर ब्लेड मारते हुए देखा गया था, लेकिन उसके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब फिर से तेजाब हमले जैसी बर्बरता ने समाज में आक्रोश पैदा कर दिया है…पूरी खबर जानें

कुचामन न्यूज: मंत्री विजय सिंह से गौवंश पर तेजाब डालने वालों को सख्त सजा दिलाने की मांग

कुचामन न्यूज: 10-15 निराश्रित गोवंश पर तेजाब डालने का विरोध

नागौर और डीडवाना-कुचामन को फिर मिली विकास की सौगात

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!