Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: मंत्री विजय सिंह से गौवंश पर तेजाब डालने वालों को...

कुचामन न्यूज: मंत्री विजय सिंह से गौवंश पर तेजाब डालने वालों को सख्त सजा दिलाने की मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: शहर में गौवंश पर तेजाब डालने के मामले में राज्य मंत्री और नावां विधायक विजय सिंह चौधरी को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

दरअसल, कुचामन में चुंगी चौकी अहिंसा सर्किल पर 10 से 15 निराश्रित गौवंश पर तेजाब डाला गया था, जिससे उनकी त्वचा जलने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गईं।

- विज्ञापन -image description

कुचामन पुलिस थाने में शिकायत देने के बावजूद अभी तक बदमाशों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले में गौ सेवक रवि भार्गव ने राज्य मंत्री को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पूरा मामला:

12 मार्च 2025 की रात करीब 10 से 15 निराश्रित गौवंश पर तेजाब डाला गया, जिससे उनकी त्वचा बुरी तरह झुलस गई।

- Advertisement -ishan

यह हृदयविदारक दृश्य देख स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कुचामन में पिछले कुछ महीनों से ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं, लेकिन अब तक किसी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

25 सितंबर 2024 को भी एक युवक को सीसीटीवी कैमरे में गौवंश के शरीर पर ब्लेड मारते हुए देखा गया था, लेकिन उसके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब फिर से तेजाब हमले जैसी बर्बरता ने समाज में आक्रोश पैदा कर दिया है…पूरी खबर जानें

कुचामन न्यूज: 10-15 निराश्रित गोवंश पर तेजाब डालने का विरोध

नागौर और डीडवाना-कुचामन को फिर मिली विकास की सौगात

कुचामन के हॉस्टल में 10वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments