Thursday, April 16, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना विधायक यूनुस खान ने वक्फ संपत्तियों की आय पर सरकार से...

डीडवाना विधायक यूनुस खान ने वक्फ संपत्तियों की आय पर सरकार से जवाब मांगा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना न्यूज: आज (मंगलवार) सदन में प्रश्नकाल के दौरान डीडवाना विधायक यूनुस खान ने कहा कि उन्होंने अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए सवाल पूछा था, न कि केवल मुसलमानों के लिए।

- विज्ञापन -image description
image description

उन्होंने सरकार से जवाब मांगा कि अल्पसंख्यकों के लिए राज्य सरकार द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से केवल मदरसा बोर्ड से संबंधित उत्तर भेजा गया।

- विज्ञापन -image description

कुचामन न्यूज़: पुलिस ने मोबाइल टावर चोरों से किया 35 लाख का सामान बरामद

विधायक यूनुस खान ने कहा कि उन्होंने मुसलमानों के बारे में नहीं, बल्कि सभी अल्पसंख्यक समुदायों के बारे में पूछा था। राजस्थान में छह अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय—मुस्लिम, सिख, पारसी, जैन, बौद्ध और ईसाई हैं। इसके बावजूद सरकार ने केवल मदरसा बोर्ड का जवाब भेजा। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन सभी अल्पसंख्यक समुदायों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जवाब दिया जाए।

- Advertisement -ishan

इस दौरान विधायक ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस खुद को अल्पसंख्यकों की हितैषी बताती है, लेकिन अपने कार्यकाल में घोषित 89 कार्यों में से केवल दो ही पूरे किए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या वह पिछली सरकार के इन कार्यों की जांच करेगी।

कुचामन न्यूज: शहर में हो रही नोटों की कालाबाजारी

विधायक ने वक्फ संपत्तियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की ओर से एक करोड़ 71 लाख रुपये की इनकम बताई जा रही है, जबकि कई वक्फ संपत्तियां हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर यह पैसा जा कहां रहा है।

इस पर मंत्री ने जवाब दिया कि यदि सदस्य चाहते हैं तो पिछली सरकार के कार्यों की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मंत्री ने भजनलाल सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए किए गए कुछ कार्यों की जानकारी भी दी।

कुचामन न्यूज़: मुस्लिम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!