Saturday, March 7, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज़: हरी भरी यादें मुहिम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

कुचामन न्यूज़: हरी भरी यादें मुहिम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज़: कुचामन के रिंग रोड पर बरगद संरक्षण फाउंडेशन के तत्वाधान में हरी भरी यादें मुहिम के अंतर्गत पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अपर एवं जिला सेशन न्यायाधीश कुचामन सुंदर लाल खारोल ने किया।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन न्यूज: टैगोर कोचिंग सेंटर के छात्रों का मॉरिशस के पांच सितारा रिजॉर्ट में चयन

- विज्ञापन -image description

फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम के तहत स्थानीय नागरिक अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधारोपण करते हैं। इस क्रम में शिक्षक चेना राम कुमावत ने अपने पूर्वजों की याद में चार पौधे लगाए और अपने सुपौत्र के जन्मदिन पर भी पौधारोपण किया। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड्स, लोहे की जाली और सर्दियों से बचाव के लिए फैब्रिक कवर का उपयोग किया गया।

कुचामन न्यूज़: राणासर में 25 दिसंबर से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य शुरू

- Advertisement -ishan

न्यायाधीश खारोल ने अपने संबोधन में कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही प्रकृति का संरक्षण संभव है। उन्होंने कहा कि प्रकृति सभी के साथ समान व्यवहार करती है। इसलिए इसके संरक्षण में भी सभी की भागीदारी होनी चाहिए।

उन्होंने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की और हरी भरी यादें मुहिम को और अधिक गति देने पर जोर दिया, ताकि क्षेत्र में हरियाली बढ़ सके।

कुचामन न्यूज : कुचामन में देर रात कार पलटने से लगी आग, एक की मौत 2 घायल

इस अवसर पर डॉ. प्रदीप चौधरी ने भी पौधारोपण किया और लोगों से हरी भरी यादें मुहिम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से बचने का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में जीएसटी इंस्पेक्टर राजेश कुमावत लायंस क्लब कुचामन फोर्ट के राम काबरा सहित अन्य कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं।

कुचामन न्यूज: कुचामन से चोरी हुआ डंपर पुलिस ने मेवात क्षेत्र से किया बरामद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!