Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज़: केंद्र सरकार की ओर से रतन लाल प्रधान की नोटरी...

कुचामन न्यूज़: केंद्र सरकार की ओर से रतन लाल प्रधान की नोटरी पब्लिक के रूप में नियुक्ति

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज़: केंद्र सरकार की ओर से रतन लाल प्रधान को नोटरी पब्लिक के रूप में नियुक्त किया गया है। उप विधिक सलाहकार, मंत्रालय विधि एवं न्याय नई दिल्ली की ओर से 24 अक्टूबर 2024 को जारी इस प्रमाण पत्र के अनुसार रतन लाल प्रधान को 5 वर्षों की अवधि के लिए यह अधिकार मिला है।

- विज्ञापन -image description

यह भी पढ़ें:-कुचामन न्यूज: कुचामन में रात को भी सफाई और सुरक्षा में जुटा है प्रशासन

- विज्ञापन -image description

राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष विमल पारीक ने बताया कि रतन प्रधान शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उन्हें नोटरी पब्लिक बनाए जाने पर सर्व ब्राह्मण समाज ने खुशी जाहिर की है।

नोटरी पब्लिक का मुख्य काम कानूनी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया को प्रमाणित करना है। यह हस्ताक्षर करने वाले व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करती है और यह पुष्टि करती है कि वे स्वेच्छा से समझौते में शामिल हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त नोटरी पब्लिक शपथ, हलफ़नामा, वैधानिक घोषणाएं और पावती भी लेता है।

- Advertisement -ishan

यह भी पढ़ें:-कुचामन न्यूज़: पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय को मिली 5 स्टार रेंटिंग

यह नियुक्ति कुचामन सिटी के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कानूनी सहूलियत है जिससे निवासी कानूनी दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य नोटरी सेवाओं के लिए स्थानीय सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।

रतन लाल प्रधान वकालत के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं।

यह भी पढ़ें:-कुचामन न्यूज़: कुचामन पुलिस की कार्रवाई: पांच किलो डोडा पोस्त जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments